हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को रेप और यौन शोषण के मामलों में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई
हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को रेप और यौन शोषण के मामलों में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई है। रसेल ब्रांड पॉप स्टार कैटी पैरी के पूर्व पति भी हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का फायदा उठाकर कई महिलाओं का यौन शोषण किया।
ये मामले 1999 से 2009 के बीच के हैं। सितंबर 2023 में दो ब्रिटिश टीवी चैनलों और अखबारों की संयुक्त जांच के बाद पहली बार ये आरोप सार्वजनिक हुए थे। इसके बाद ब्रिटिश पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
