द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के घर में दिवाली के दिन रॉकेट से आग लगने की स्थित पैदा हो गई
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के घर में दिवाली के दिन रॉकेट से आग लगने की स्थित पैदा हो गई। खुशकिस्मती से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि डायरेक्टर ने मेयर के नाम लेटर लिखकर लोगों की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जाहिर की। चर्चा में आने के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि वह किसी नाराजगी का कारण नहीं बनना चाहते।
