खेल

पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी 434 रन पर घोषित कर दी

पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी 434 रन पर घोषित कर दी। टीम ने 106.3 ओवर में 9 विकेट गंवाए। सऊद शकील शतक से 7 रन दूर रह गए। डेब्यू कर रहे तैयब आरिफ, बाबर आजम और मोहम्मद ताहा ने अर्धशतक लगाए।

जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 27.1 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बनाए हैं। टीम अभी पाकिस्तान से 320 रन पीछे है। कामिंदु मेंडिस 40 और धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे साकिब खान ने 2 विकेट लिए। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन खेल समय से पहले रोकना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *