चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। वह जहीर खान की अगुआई वाले नए कोचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी अब तक 5 IPL खिताब जीत चुकी है।
45 साल के मोर्केल IPL के पहले सीजन यानी 2008 से 2013 तक चेन्नई का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने CSK के लिए 92 मैच खेले। टीम ने उनकी मौजूदगी में 2010 और 2011 में IPL खिताब जीते। इसके अलावा चेन्नई ने 2010 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था।
