खेल

देवदत्त पडिक्कल सोमवार को महज एक रन से डबल सेंचुरी लगाने से चूक गए

देवदत्त पडिक्कल सोमवार को महज एक रन से डबल सेंचुरी लगाने से चूक गए। वे न्यूजीलैंड के लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए की दूसरी पारी में 199 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, पडिक्कल की पारी ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी। तीसरे दिन स्टंप्स तक इंडिया ए ने 8 विकेट पर 488 रन बना लिए हैं और 284 रन की बढ़त हासिल की।

वॉशिंगटन सुंदर 51 रन पर नाबाद हैं। सुंदर से पहले यश राठौर ने 66 और साई सुदर्शन ने 91 रन की पारियां खेलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *