नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के पार्ट-1 ने महज 4 दिनों में 507 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के पार्ट-1 ने महज 4 दिनों में 507 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। महज 4 दिनों में ही ये इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है। जल्द ही ये अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दृश्यम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो 574 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।
