गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर जताया अफसोस, बोले– किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था
मुंबई: ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। सुनीता हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। कई बार उनके मुंहफट होने की वजह से गोविंदा को माफी तक मांगनी पड़ती है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर अब गोविंदा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, इस मामले में नेटिजेंस सुनीता के समर्थन में दिख रहे हैं और वो गोविंदा के माफी वाले वीडियो पर भी सुनीता के समर्थन में ही कमेंट कर रहे हैं।
गोविंदा ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
हाल ही में सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित को लेकर बयान दिया था। सुनीता ने कहा था ‘गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पंडित (पुरोहित)। वो भी ऐसा ही है। पूजाएं करवाता है और 2 लाख रुपये चार्ज करता है।’ अब पत्नी सुनीता के इस बयान पर गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने पत्नी के बयान को गलत बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।
