मनोरंजन

उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस के बीच एक नेता ने दलेर मेहंदी पर नशे में गाना गाने के आरोप लगाते हुए उन्हें काफी अपमानित किया

उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस के बीच एक नेता ने दलेर मेहंदी पर नशे में गाना गाने के आरोप लगाते हुए उन्हें काफी अपमानित किया था। उनसे माफी मांगने की मांग हुई साथ ही कई सेलेब्स ने इस घटना की आलोचना की। अब लंबे विवाद के बाद खुद दलेर मेहंदी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ लिखा, ‘सालों से मुझे अपने गानों और हर मंच पर लोगों का खूब प्यार मिलता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में मेरे साथ जो हुआ और जो मैंने महसूस किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आप सभी जिस तरह मेरे साथ खड़े रहे, मेरे समर्थन में बोले, मुझ पर भरोसा जताया और मुझे प्यार दिया, उसके लिए मैं जितना भी धन्यवाद कहूं, कम है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *