मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में फिल्म की शूटिंग के लिए मिली अनुमति ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को नाराज कर दिया है। शूटिंग के चलते मैदान पर होने वाले अंडर-14 और अंडर-16 इंटरस्कूल क्रिकेट मैच टालने पड़े। MCA ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए खेल मैदान के व्यावसायिक इस्तेमाल का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि जिस मैदान पर युवा क्रिकेटर अपना भविष्य संवारते हैं, वहां व्यावसायिक फिल्म शूटिंग को प्राथमिकता देना खेल संस्कृति के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *