मनोरंजन

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में भारत का नाम ऊंचा कर दिया

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। वह दुनिया के सबसे बड़े डांस म्यूजिक फेस्टिवल्स में शुमार ‘इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल’ (EDC) ऑरलैंडो के मेन स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं।

इस खास मौके पर गुरु रंधावा 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके दिग्‍गज ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट स्टीव आओकी के साथ स्टेज साझा करेंगे। दोनों कलाकार इस फेस्टिवल में अपने हालिया कोलैबोरेशन गाना ‘सिर्रा’ (Sirra) का धमाकेदार रीमिक्स पहली बार लाइव पेश करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *