फैंस के लिए चेतावनी: 7 में 6 बार नाकाम, टीम इंडिया में बने रह पाएगा ये खिलाड़ी?
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद कुछ नए खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं. भले ही दिग्गजों की जगह भरना आसान न हो लेकिन हर एक जगह के लिए कई खिलाड़ी अपना दावा ठोक रहे हैं. ऐसे में जिस भी खिलाड़ी को मौका मिल रहा है, उसे कम वक्त में ही खुद को साबित करना होगा. मगर एक खिलाड़ी फिलहाल इससे जूझ रहा है और एक बार फिर उसे नाकामी हाथ लगी है. ये युवा खिलाड़ी हैं साई सुदर्शन, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले टेस्ट की पहली पारी में फेल रहे.
