भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है, जो जरूरत के मुताबिक अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें
भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है, जो जरूरत के मुताबिक अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें। ईशान किशन इस योजना में अहम हो सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी दो वनडे के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इन मैचों में टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं।
