रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड में विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी की
रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड में विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 53 रन देकर 9 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी के सामने मध्य प्रदेश की टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विदर्भ के किसी गेंदबाज का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है।
दुबे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 10वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ वे इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
