लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 131 रन और चाहिए थे।
तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा और दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा।
