अगर आपके घर में 3 बेटियां हैं, तो यह खबर आपके काम की है
अगर आपके घर में 3 बेटियां हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आमतौर पर सरकार की ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ में एक परिवार की सिर्फ दो बेटियों का ही खाता खुल सकता है, लेकिन अगर आपके घर में जुड़वां या एक साथ तीन बच्चियों ने जन्म लिया है, तो आप तीसरी बेटी का भी खाता खुलवा सकते हैं।
इस योजना में सही तरह से पैसे जमा करके आप तीनों बेटियों के लिए कुल मिलाकर ₹2.15 करोड़ तक का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।
