व्यापार

पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है

पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 7000 रुपए हो गई है।

दरअसल, ईरान से पाकिस्तान को होने वाली LPG की सप्लाई रुक गई है। दोनों देशों के बीच दो अहम सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों देशों ने इसकी अलग-अलग वजह बताई हैं। पाकिस्तान ने बताया की उसने सुरक्षा चिंता और तस्करी रोकने के लिए यह सीमा बंद की है। वहीं, ईरान ने इसकी तकनीकी वजह बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *