व्यापार

नीति आयोग का बड़ा ऐलान, एआई के सहारे अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

व्यापार: नीति आयोग और निति फ्रंटियर टेक हब ने सोमवार को एक विस्तृत रिपोर्ट जारी कर एआई को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक साधन बताया। रिपोर्ट ‘विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक विकास के अवसर’ में यह विजन दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एआई अपनाने और रिसर्च व डेवलपमेंट (आरएंडडी) में बदलाव के जरिए भारत 2035 तक अनुमानित 6.6 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी को बढ़ाकर 8.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा सकता है। यह एआई की मदद से विकास अंतर का लगभग आधा हिस्सा पूरा करने में संभाव होगा।

नीति आयोग की एआई रिपोर्ट जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम ऐसे नियमन नहीं चाहते जो नवाचारों को खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि एआई को बेहतर शहरों के लिए समाधान देने में मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई जीवन के हर पहलू को मौलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *