अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज में बांग्लादेश पर 7 विकेट की जीत दर्ज की
अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज में बुधवार रात बांग्लादेश पर 7 विकेट की जीत दर्ज की। यह अफगानी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ बांग्लादेश बाहर हो गए।
शारजाह में बांग्लादेश की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 35.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।
