देश

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में स्कूल के बाहर 12वीं के स्टूडेंट की हत्या मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में स्कूल के बाहर 12वीं के स्टूडेंट की हत्या मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, दो छात्रों के बीच स्कूल में निर्धारित पैटर्न के जूते पहनने को लेकर विवाद हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी और उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक छात्र ने शिक्षक से शिकायत की कि दूसरा छात्र स्कूल के तय पैटर्न वाले जूते नहीं पहन रहा है। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और कथित तौर पर धमकी भी दी गई।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्र अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला, तो दूसरे छात्र ने अपने साथियों को उकसाया। इसके बाद समूह ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना 14 अक्टूबर को शाम करीब 6:10 बजे हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *