खेल

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले यह फैसला किया।

गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 2016 से 2020 के बीच 24 टेस्ट खेले। वे 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में काम जारी रखेंगे। वे पहले से एक ऑडिटिंग फर्म में CA हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *