लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में 110 रन पर समेट दिया
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहली पारी में 110 रन पर समेट दिया। शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बनाए हैं। इस तरह मेजबान टीम की कुल बढ़त 261 रन हो गई है।
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। जोश टंग को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम 8 रन बनाकर आउट हुए।
