BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में
BCCI जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में 2-3 रेड-बॉल मैच खिलाने की योजना बना रहा है।
इसके लिए BCCI काउंटी क्लब सरे से बातचीत कर रहा है। नबी को काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।
