मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दुबई में आयोजित ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में शामिल हुए

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दुबई में आयोजित ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने रसासी परफ्यूम्स के नए ब्रांड को अनवील किया।

इस दौरान उनसे मिलने कई पाकिस्तानी फैंस भी पहुंचे। इवेंट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान तय समय से दो घंटे देर से पहुंचे और ब्रांड अनवील करने के तुरंत बाद बिना कोई भाषण दिए वहां से निकल गए।

उन्होंने जुटी भीड़ को संबोधित नहीं किया, जिसके चलते घंटों इंतजार कर रहे कई फैंस को बिना झलक देखे ही लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *