Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अक्षय कुमार की इमेज पर विपुल शाह का बयान, कहा- लोग नहीं देते गंभीरता से तवज्जो

मुंबई : फिल्म निर्माता और निर्देशक विपुल शाह और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में एक साथ काम किया है। विपुल का कहना है कि अक्षय कुमार एक शानदार अभिनेता हैं, लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिलता जितना वे डिजर्व करते हैं।

विपुल का अक्षय के अभिनय को लेकर खुलासा

गैलाटा प्लस के एक इंटरव्यू में विपुल ने बताया कि अक्षय को खुद नहीं पता कि वे कितने कमाल के हैं। शुरूआत में लोग उन्हें सिर्फ एक्शन हीरो मानते थे, फिर उन्होंने कॉमेडी फिल्में कीं, लेकिन आलोचकों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। विपुल को लगता है कि अक्षय के पास बहुत कुछ करने की क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *