जयपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जारी
जयपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जारी है। सीरीज के लिए शहर की अलग-अलग लोकेशन को कहानी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। अब आमेर स्थित सागर लेक के आसपास के क्षेत्र में सीरीज के लिए एक नया सेट तैयार किया गया है, जहां बाबा निराला के किरदार में नजर आ रहे बॉबी देओल पर महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए।
