बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए।
दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती करने के साथ शंख और डमरू भी बजाया। इस दौरान वे पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आए।
