बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर का धमाल, 3 दिन में 150 करोड़ के करीब कमाई
बॉलीवुड | बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि 5 बड़े स्टार किसी फिल्म का हिस्सा हों और सभी के रोल्स को अच्छी-खासी फुटेज दी गई हो. लेकिन धुरंधर फिल्म के साथ ऐसा देखने को मिल रहा है और ये फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बता दिया था कि इसके इरादे बॉक्स ऑफिस पर किसी धुरंधर सरीखे ही होंगे और ऐसा ही कमाल फिल्म करती नजर आ रही है |
सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म रियल कैरेक्टर्स को पोर्ट्रे करती नजर आई है और इससे
