बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा चोरी का मामला सामने आया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई के चर्चगेट स्थित उनके माता-पिता के घर से करीब ₹5 लाख की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विरार से पकड़ा है और चोरी हुई ज्वेलरी की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
चर्चगेट स्थित घर से चोरी हुई ज्वेलरी
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके भाई अश्मित पटेल के माता-पिता का घर मुंबई के चर्चगेट इलाके में है। यहीं से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत सामने आई। चोरी की कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है। मामले की शिकायत अमीषा की मां आशा पटेल ने पुलिस में दर्ज कराई।
