चीन में खेले जा रहे AHF जूनियर विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया
चीन में खेले जा रहे AHF जूनियर विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने हैट्रिक लगाई।
सुप्रिया ने अपने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारत का सामना अब चीन और जापान के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
