खेल

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ 584 रन की बढ़त बना ली

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ 584 रन की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही टीम ने खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अगर मैच ड्रॉ होता है, तो भी पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया जाएगा।

मैच के चौथे दिन ईस्ट जोन ने साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर समेट दी। पहली पारी में 708 रन बनाने वाले ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *