भारत की अंडर-19 टीम से बाहर किए गए रोहित यादव की जगह आर्यन सावसानी और तन्मय बलोदा को शामिल किया गया
भारत की अंडर-19 टीम से बाहर किए गए रोहित यादव की जगह आर्यन सावसानी और तन्मय बलोदा को शामिल किया गया है। आर्यन को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए, जबकि तन्मय को मल्टी-डे मैच के लिए टीम में चुना गया है।
बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर एज फ्रॉड के लिए BCCI ने शुक्रवार को 2 साल का बैन लगाया था। वे जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उम्र में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया।
रोहित पर कार्रवाई की जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की प्रक्रिया के तहत सामने आई।
