सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है
सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग बीमार हैं, जिन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले में शराब ठेकेदार समेत 30 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 225.12 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है।
