महाराष्ट्र में 5 सीटों पर आज मतदान
चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को महाराष्ट्र की पांच सीटों रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हो रहा है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय होने की वजह से यह सीट चर्चा में है। दूसरी तरफ इनमें से गढ़चिरौली-चिमूर और भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र माओवादियों से प्रभावित क्षेत्र हैं तो चंद्रपुर में देश का बड़ा कोयला खदान क्षेत्र है। ये 5 सीटों पर कुल 97 प्रत्याशी मैदान में हैं और यहां 95.5 लाख मतदाता हैं। नागपुर में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। गढ़चिरौली में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त की गई है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सात से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।