Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी की आज करेंगे उत्तर प्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र में जनसभा

लोकसभा चुनाव के लिए देश में चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रैली कर जनता का समर्थन मांगेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:15 बजे उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश के दमोह में पीएम मोदी दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी यहां शाम 5:15 बजे वर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *