चेन्नई की वी अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान ऑल इडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया
चेन्नई की वी अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान ऑल इडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। रामापुरम की रहने वाली 30 साल अनिता ने इंडिविजुअल कराटे प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
एलन तिलक कराटे स्कूल की ओर से 29 और 30 अगस्त को केरल के वडकारा में आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में 1,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें केरल ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं तमिलनाडु की टीम दूसरे स्थान पर रही।
