भारत जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में B टीम नहीं भेजेगा
भारत जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में B टीम नहीं भेजेगा। इससे पहले खबर आई थी कि जापान में क्रिकेटरों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं तय मानकों के मुताबिक नहीं मिलने पर BCCI टीम में बदलाव कर सकता है। हालांकि, BCCI के सूत्र ने बताया है कि सुविधाओं को लेकर उठाई गई चिंताएं सही हैं, लेकिन भारत B टीम नहीं भेजेगा।
एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जापान में खिलाड़ियों के लिए होटल, ड्रेसिंग रूम और दूसरी सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए BCCI का एक ऑब्जर्वर जापान भेजा जा सकता है।
