भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की
भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है।
यह मामला 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 का है। शेफाली ने कैच छूटने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकी थी।
इस मैच में शेफाली भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
