इशांत शर्मा ने खोला राज़ – क्यों पड़ी थी पापा से घर पर डंडे वाली मार
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले 8-10 सालों में तेज गेंदबाजी में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है और इसमें सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे जसप्रीत बुमराह. खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के आते ही टीम इंडिया बेहद घातक हो गई. मगर बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम की गेंदबाजों को धार और अनुभव देने में बड़ी भूमिका निभाई इशांत शर्मा ने. लंबे कद के भारतीय पेसर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन अंदाज में एंट्री की थी और फिर कई सालों के अनुभव के बाद फिर टीम इंडिया की गेंदबाजी में जान भरी. 2 सितंबर को 37 साल के होने वाले इशांत का करियर जितना खास था, उतना ही उनका बचपन भी.
इशांत शर्मा का ताल्लुक पश्चिमी दिल्ली से है, जहां से भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम सामने आए. वीरेंद्र सहवाग से लेकर विराट कोहली और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी वेस्ट दिल्ली की ही देन थे. इशांत भी उनमें से ही एक हैं, जिन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई. बाकी सभी खिलाड़ियों की तरह इशांत की परवरिश भी उसी तरह मिडिल क्लास फैमिली में हुई लेकिन अपने जुझारुपन से इशांत ने डॉमेस्टिक क्रिकेट के संघर्ष से गुजरते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी.
