वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया
वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। वे सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगे।
25 साल के सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापस लिया था। सिनर ने कहा था कि उनका ध्यान न्यूयॉर्क में खेलने के लिए तैयार होने पर रहेगा।
