Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का IPO तीसरे दिन अब तक 3.85 गुना सब्सक्राइब हुआ

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का IPO तीसरे दिन अब तक 3.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह IPO 19 अगस्त को खुला था और 21 अगस्त को बंद होगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है।

IPO का प्राइस बैंड 152 से 160 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में आज IPO का GMP 18.5 रुपए है। अपर प्राइस बैंड और मौजूदा प्रीमियम के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत 178.5 रुपए है, जो 160 रुपए के इश्यू प्राइस से 11.56% ज्यादा है।

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 10:03 बजे तक कंपनी को 6.39 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। ऑफर में 2.53 करोड़ शेयर रखे गए हैं। कंपनी इश्यू के जरिए टोटल ₹550 करोड़ जुटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *