Google Analytics Meta Pixel
देश

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है।’

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। इस बीच, पाकिस्तान ने सर्जियो के बयान पर ऐतराज जताया और कहा कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति का ध्यान रखा जाए।

धारा 370 हटने के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है। इससे पहले 9 जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी डेलिगेशन के साथ कश्मीर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *