Google Analytics Meta Pixel
खेल

कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत ने दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में 67 रन पर एक विकेट गंवा दिया

कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत ने दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में 67 रन पर एक विकेट गंवा दिया है। भारत अभी 296 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हुए, जबकि केएल राहुल 23 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन शनिवार को श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम की ओर से रविंदु रसनथा ने 71 और निशान फर्नांडो ने 66 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मनव सुथार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *