भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए
भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं पैर के अंगूठे की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मंजूरी नहीं दी।
सुदर्शन की जगह पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की संभावना है। टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर सरफराज खान को शामिल किया जा सकता है।
दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है।
