टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है
टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है। टेलीग्राम ने सर्विस रिस्टोर होने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि एप रिस्टोर कर दिया गया है और जल्द ही यह फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एप के हटने या वापस रिस्टोर होने की वजह नहीं बताई है।
‘पेज नॉट फाउंड’ का दिख रहा था एरर
इससे पहले दिन में जब रायटर्स ने इसकी जांच की, तो एपल एप स्टोर पर टेलीग्राम का पेज गायब था। टेलीग्राम के एप स्टोर पेज पर एक संदेश दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था: “द पेज यू आर लुकिंग फॉर कांट बी फाउंड”। यानी आप जिस पेज की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिला।
