केन्या में कामकाज बंद करने के राष्ट्रपति विलियम रुटो के आदेश पर टाटा केमिकल्स ने सफाई दी
केन्या में कामकाज बंद करने के राष्ट्रपति विलियम रुटो के आदेश पर टाटा केमिकल्स ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि उसने 11 अगस्त 2026 को ही सरकार को सभी जरूरी दस्तावेज और डिटेल्ड कम्प्लायंस रिपोर्ट सौंप दी थी। कंपनी सभी नियमों का पूरी तरह पालन कर रही है।
दरअसल, गुरुवार को काजियाडो दौरे पर राष्ट्रपति रुटो ने टाटा की जगह नए निवेशकों को लाने का ऐलान किया था। उन्होंने शर्त रखी कि नए निवेशकों को केन्या में ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने होंगे, जबकि टाटा केमिकल्स अभी वहां सिर्फ माइनिंग और बेसिक प्रोसेसिंग का काम कर रही थी।
