Google Analytics Meta Pixel
देश

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।

राजधानी दिल्ली के देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। शुक्रवार को दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *