सोनिया गांधी या प्रियंका वाड्रा हिमाचल प्रदेश से कर सकती हैं राज्यसभा में एंट्री!
नई दिल्ली : राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस तरह की अटकलें हैं कि गांधी परिवार से कोई व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव लड़ सकता है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को यह कहकर चर्चा को बढ़ा दिया कि यदि उनकी इच्छा हो तो सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य से राज्यसभा के लिए चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ‘यह संभव है। हम उनसे चर्चा करेंगे और अगर उन्हें यह उचित लगेगा तो यह सीट उन्हें दी जा सकती है।