कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 7 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए।
शनिवार को प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी महिलाओं में चैंपियन बनीं। सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने पुरुषों में सोना जीता। लवलीना बोरगेहन, जादुमणि और नरेंद्र बेरवाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
