Google Analytics Meta Pixel
खेल

वर्कलोड मैनेजमेंट पर पठान का बयान, बोले– “कमिंस की तरह बुमराह का भी होना चाहिए प्लान”

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हाल ही में जारी वर्कलोड मैनेजमेंट बहस पर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, लेकिन किसी सीरीज के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करना सही नहीं है। पठान ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाती है। उनकी गेंदबाजी में वो धार है जो मैच का रुख बदल सकती है। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट को उनकी फिटनेस और वर्कलोड पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

‘सीरीज के बीच वर्कलोड पर चर्चा बेकार’
पठान ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए एक खजाना हैं। उनका सही ढंग से ख्याल रखना बहुत जरूरी है, लेकिन जैसे ही कोई सीरीज शुरू होती है, उस दौरान वर्कलोड मैनेजमेंट पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। सीरीज के बीच वर्कलोड मैनेजमेंट पर सोचने से मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाएंगे।’

पठान ने दिया कमिंस का उदाहरण
इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ‘पैट कमिंस ने पहले ही अपने वर्कलोड को मैनेज करना शुरू कर दिया है। वह एशेज से पहले कुछ सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन जैसे ही एशेज शुरू होगी, तब सवाल यह होगा कि क्या पैट कमिंस अब भी अपने वर्कलोड को मैनेज करेंगे या फिर सीरीज जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *