सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया
सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन टीम को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है। टीम में भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी शामिल हैं। रिंकू को उपकप्तान बनाया गया है।
डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण सेंट्रल जोन को पहले राउंड में बाय मिला है। टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में सीधे उ
